फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI students protest ends in Bareilly

बरेली: नौ दिन धरने के बाद बनी सहमति, आईवीआरआई के विद्यार्थियों को 13 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

Thu, 15 Oct 2026 11:32 AM IST
Mukesh Kumar महबूब आलम, संवाद न्यूज एजेंसी,बरेली
महबूब आलम, संवाद न्यूज एजेंसी,बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 11:32 AM IST
सार
Register For Event

आईवीआरआई में विद्यार्थियों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन की मध्यस्थता से 12 माह तक प्रतिमाह 13 हजार रुपये स्टाइपेंड पर सहमति बनी। यह धरना पांच अक्तूबर से स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा था। 

विज्ञापन
IVRI students protest ends in Bareilly
नौ दिन बाद धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर पांच अक्तूबर से चल रहा बीवीएससी एंड एएच के विद्यार्थियों का धरना जिला प्रशासन की मध्यस्थता से बुधवार को समाप्त हो गया। 12 माह तक प्रतिमाह 13 हजार रुपये स्टाइपेंड दिए जाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी और आईवीआरआई के निदेशक डॉ. राघवेंद्र भट्टा के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों और संस्थान के बीच वार्ता हुई। विद्यार्थियों का कहना था कि छह महीने के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था, जबकि अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप 12 महीने की होती है। इसलिए 12 महीने के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाए। अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। बुधवार को स्टाइपेंड बढ़ाकर प्रतिमाह 13 हजार रुपये करने पर सहमति बनी। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यालय से पूर्व प्राचार्यों की तस्वीरें नदारद, उठ रहे सवाल 
बरेली कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय से पूर्व प्राचार्यों की तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसपर सवाल उठ रहे हैं। प्राचार्य कार्यालय का नवीनीकरण चार माह बाद हाल ही में पूरा हुआ है। नवरात्र में कार्यालय में प्रवेश किया गया। अब यहीं से काम हो रहा है। नवीनीकरण के बाद कार्यालय में किसी पूर्व प्राचार्य की तस्वीर नहीं लगी है। हालांकि, 1837 से अब तक रहे प्राचार्यों के नाम की पट्टिका लगी है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि तस्वीरें भी जल्द लगाई जाएंगी। ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स विभाग की इमारत, बहुद्देशीय हॉल आदि का कार्य शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed