फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Janmashtami celebrated at Police Lines IPS Anshika Verma danced in Bareilly

बरेली: पुलिस लाइन में मनाई गई जन्माष्टमी, एसपी अंशिका वर्मा थिरकीं, एसएसपी ने कलाकारों पर बरसाए फूल

Sat, 05 Sep 2026 01:39 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस लाइन के रवींद्रालय सभागार में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। ब्रज से आए कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस अफसर भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Janmashtami celebrated at Police Lines IPS Anshika Verma danced in Bareilly
पुलिस लाइन के रवींद्रालय सभागार में हुआ जन्माष्टमी का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस लाइन के रविंद्रालय सभागार में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रज के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य और पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारीक सहित कई अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी (एसपी साउथ) अंशिका वर्मा कृष्ण भजनों पर जमकर थिरकीं। पुलिस अफसरों ने कलाकारों पर फूल बरसाए। इस दौरान हर कोई भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।  

विज्ञापन


जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां पुलिस लाइन मैदान में की गई थीं, लेकिन शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश ने यहां तैयारियों पर पानी फेर दिया। इसके बावजूद, उत्साह में कोई कमी नहीं आई और घंटे भर में ही कार्यक्रम को रविंद्रालय सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। देर रात पुलिस लाइन के मंदिर में कान्हा जन्मोत्सव की बधाई गाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janmashtami celebrated at Police Lines IPS Anshika Verma danced in Bareilly
जन्माष्टमी कार्यक्रम में सजाई गई झांकी - फोटो : अमर उजाला
रविंद्रालय सभागार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रविंद्रालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत कीं और भक्तिमय गीत गाए। सभागार में मौजूद सभी दर्शक इन प्रस्तुतियों में लीन हो गए। पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया था। पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी इस सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

मैदान में होना था भव्य कार्यक्रम
जन्माष्टमी समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थीं। मैदान को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया था और विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई थी। लगातार बारिश के कारण मैदान में होने वाले कार्यक्रम रद्द करने पड़े। देर रात तक मोटर लगाकर पानी निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed