फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NHM contractual employees staged a protest for their demands in Bareilly

बरेली: एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना, नियमितीकरण-समान वेतन समेत आठ मांगें उठाईं

Thu, 08 Oct 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 01:12 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने नियमितीकरण और समान वेतन सहित आठ सूत्री मांगें उठाईं। संगठन ने चेतावनी दी है कि 10 अक्तूबर तक निर्णय न होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

विज्ञापन
NHM contractual employees staged a protest for their demands in Bareilly
संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना देकर नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन समेत आठ सूत्री मांगें उठाईं। संगठन ने चेतावनी दी है कि 10 अक्तूबर तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

विज्ञापन




कर्मचारियों का कहना है कि वे 15 से 18 साल से स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल समेत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सेवा सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


उठाईं ये मांगें 
ज्ञापन में नियमितीकरण और समान वेतन के साथ संविदा कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये का फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, प्रभावी ईपीएफ व नियोक्ता अंशदान, एचआरए या सरकारी आवास और ग्रेच्युटी की मांग की गई है। लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के पदों का स्वास्थ्य विभाग में सृजन करने की मांग भी रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगठन ने एनएचएम में स्थानांतरण नीति बहाल करने, रिक्त पदों पर गैर-जनपद व म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा देने और सेवाकाल में कर्मचारी की मृत्यु होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की नीति बनाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग भी की गई है।

तीन दिन कार्य बहिष्कार 
संगठन के अनुसार पांच से सात अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध किया गया। आठ से 10 अक्तूबर तक जिला मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार/कार्यविराम किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed