फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One thousand monkeys to be captured from the Bareilly City

बरेली: शहर से पकड़े जाएंगे एक हजार बंदर, कॉन्ट्रैक्टर को मिली जिम्मेदारी, 825 रुपये की दर से होगा भुगतान

Tue, 06 Oct 2026 04:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 04:49 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए फर्म तय कर कार्यादेश जारी कर दिया। यह फर्म शिकायतों के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में बंदरों का पकड़ेगी। 

विज्ञापन
One thousand monkeys to be captured from the Bareilly City
पिंजरे में बंदर (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में लंबी कवायद के बाद आखिरकार नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए फर्म तय कर सोमवार को कार्यादेश जारी कर दिया। मथुरा के पैगांब रोड छाता निवासी जाविद कॉन्ट्रैक्टर को एक हजार बंदरों को पकड़कर पीलीभीत व शाहजहांपुर के वन क्षेत्रों में छोड़ने का कार्य सौंपा है। इसके लिए 825 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। इसमें जीएसटी भी शामिल है।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को जारी कार्यादेश में ठेकेदार को तीन दिनों में टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बंदरों को पकड़ने का काम नगर निगम क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एक टीम शिकायतों का निस्तारण व रोस्टर तैयार करेगी, जबकि दूसरी रोस्टर के अनुसार बंदरों को पकड़ेगी।
विज्ञापन


जीपीएस फोटो अनिवार्य 
नगर निगम ने बंदरों को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जीपीएस फोटो अनिवार्य की है। बंदर पकड़ते व वन क्षेत्र में छोड़ते समय जियो एप के माध्यम से जीपीएस फोटो खींचकर बिल के साथ लगाना होगा। इसके आधार पर ही भुगतान होगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। कुल 10 हजार बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर हुआ है, अभी एक हजार का वर्क ऑर्डर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed