फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opium smuggler arrested

Bareilly News: अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Opium smuggler arrested
बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.320 ग्राम अफीम बरामद हुई है, इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बरेली से ले जाकर पंजाब में सप्लाई की जानी थी। एएनटीएफ यूनिट प्रभारी विकास यादव ने बताया कि एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की सर्विलांस टीम पहले से आरोपी को ट्रेस करने में जुटी थी। सूचना थी कि बरेली से अफीम की बड़ी खेप पंजाब भेजी जानी है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की लखनऊ और बरेली यूनिट आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम भमोरा थाना क्षेत्र में इफको फैक्टरी के मटेरियल गेट के पास से संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी विशाल बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.320 ग्राम अफीम, एक बाइक, मोबाइल फोन और 770 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बरेली में स्टेशन के पास झारखंड के एक व्यक्ति से अफीम खरीदी थी। अफीम की यह खेप उसे पंजाब पहुंचानी थी। एएनटीएफ यूनिट की ओर से आरोपी के खिलाफ भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed