फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two special trains will run from Ayodhya and Varanasi to Anand Vihar on Janmashtami

यूपी: जन्माष्टमी पर अयोध्या-वाराणसी से आनंद विहार के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, चार के फेरे बढ़ाए गए

Thu, 03 Sep 2026 12:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 12:37 PM IST
सार
Register For Event

जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें 3 और 4 सितंबर को चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने यह जानकारी दी। दोनों ट्रेनें बरेली जंक्शन पर रुकेंगी।

विज्ञापन
Two special trains will run from Ayodhya and Varanasi to Anand Vihar on Janmashtami
बरेली होकर गुजरेंगी विशेष ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी पर रेलवे अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर होगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। 

विज्ञापन


ट्रेन रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार अयोध्या कैंट स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:20 बजे चलेगी। यह दोपहर 1:13 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 9:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: सूट पहनकर शौचालय में घुसी, बुर्का पहनकर भाग निकली महिला बंदी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


04217 वाराणसी-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को अपराह्न 3:40 बजे वाराणसी से चलेगी। रात 1:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04218 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:28 बजे बरेली पहुंचेगी। ट्रेन रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली के बीच संचालित चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। विस्तारित अवधि में ट्रेनों का मार्ग, समय, ठहराव और रैक संरचना यथावत रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन अब 30 नवंबर तक रोजाना होगा। 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन का संचालन एक दिसंबर तक जारी रहेगा। इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 30 नवंबर तक और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन एक दिसंबर तक संचालित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed