{"_id":"6ac5fe33b8d1bb16e104af7c","slug":"up-ips-transfer-news-bareilly-sp-city-manush-parikh-transferred-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: एसपी सिटी मानुष पारीक का तबादला, अब आईपीएस चिराग जैन संभालेंगे शहर की सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एसपी सिटी मानुष पारीक का तबादला, अब आईपीएस चिराग जैन संभालेंगे शहर की सुरक्षा की कमान
Wed, 07 Oct 2026 01:39 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:39 PM IST
बरेली से एसपी सिटी मानुष पारीक का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब चिराग जैन बरेली के नए एसपी सिटी होंगे। चिराग जैन 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
आईपीएस चिराग जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारीक का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब चिराग जैन बरेली के नए पुलिस अधीक्षक नगर होंगे। पारीक को आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
चिराग जैन 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर कार्यरत थे। मानुष पारीक भी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में उनका कार्यकाल करीब पौने तीन साल का रहा है। वह 30 जनवरी 2024 को बरेली में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर तैनात हुए थे। यह पद उस समय नया सृजित किया गया था, जिससे वह बरेली के पहले पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बने। करीब आठ महीने बाद उन्हें बरेली में ही पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया था।
विज्ञापन
चिराग जैन का परिचय
चिराग जैन उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजस्थान के भरतपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2020 बैच के अधिकारी जैन अब बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन