फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update Bareilly received 290.9 mm of rainfall in three days relief now likely

मौसम अपडेट: बरेली में तीन दिन में हुई 290.9 मिलीमीटर बारिश, अब राहत के आसार

Mon, 28 Sep 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 10:46 AM IST
सार
Register For Event

बरेली जिले में शुक्रवार शाम से रविवार तक 290.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather Update Bareilly received 290.9 mm of rainfall in three days relief now likely
बरेली में तीन दिन लगातार हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर रविवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। तीन दिनों में 290.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को अवकाश होने और लगातार बारिश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। इससे सड़कें सूनीं रहीं। 

विज्ञापन


सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर में तेज होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। शाम को बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को सुबह बादलों का आवाजाही जारी है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब सप्ताहभर मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि बारिश की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का अत्यधिक सक्रिय होना है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे वातावरण में सिहरन महसूस होने लगी है। लगातार बारिश से शहर के प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई है। सिविल लाइंस इलाके में प्रदूषण का स्तर गिरकर मात्र 30 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से साफ रहेगा मौसम  
राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग का अनुमान है कि सोमवार से मौसम साफ होगा और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 

आज स्कूल-कॉलेज बंद
जिले में सोमवार को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लगातार हुई भारी बारिश और जलभराव के मद्देनजर जारी किया। जिलाधिकारी के अनुसार सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। यह अवकाश यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। 

इसमें सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed