{"_id":"6adadbb93942aebcde074b3f","slug":"youth-death-after-police-questioning-investigation-in-bareilly-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पुलिस की पूछताछ के बाद घर पहुंचा युवक, रात में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पुलिस की पूछताछ के बाद घर पहुंचा युवक, रात में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 23 Oct 2026 09:31 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:31 AM IST
बरेली के भुता कस्बे में 20 वर्षीय सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद गुरुवार शाम उसे घर भेजा गया था। देर रात उसका शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के भुता कस्बा में 20 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजन के अनुसार, एक किशोरी को ले जाने के आरोप में पुलिस ने सुरजीत को हिरासत में लिया था। तीन दिन उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे परिजनों को सौंपा गया।
आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 11:00 बजे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
घटना के संबंध में सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि लापता किशोरी के मामले की जांच में सीडीआर में युवक की आखिरी कॉल मिली थी। इस पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। तीन दिन हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने का आरोप गलत है।