{"_id":"6a8a85d9fd83fc4eb50ad33d","slug":"basti-love-couple-suicide-full-story-lover-and-girlfriend-committed-suicide-by-consuming-poison-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव, एक ही कॉलेज: पहले नाबालिग प्रेमिका फिर प्रेमी ने खाया जहर, दोनों की मौत; फोन पर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव, एक ही कॉलेज: पहले नाबालिग प्रेमिका फिर प्रेमी ने खाया जहर, दोनों की मौत; फोन पर हुई थी कहासुनी
Sun, 23 Aug 2026 11:02 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:02 AM IST
शनिवार शाम करीब पौने सात बजे किशोरी ने अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। उधर, किशोरी के जहर खाने की जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
जहर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कुछ घंटे के अंतराल पर पहले नाबालिग प्रेमिका फिर प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 18 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों क्षेत्र के एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब पौने सात बजे किशोरी ने अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। उधर, किशोरी के जहर खाने की जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
जब तक उसके घर वालों को इसका पता चलता तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। घर वाले तत्काल उसे दुबौलिया अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात प्रेमी की भी मौत हो गई।
दोनों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। चर्चा है कि रात में दोनों की फोन पर बात हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई और गुस्से में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका पता चलने पर प्रेमी ने भी जहर खा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
विषाक्त पदार्थ खाने से दोनों की मौत बताई जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इस बारे में सटीकता से कुछ कहा जा सकेगा। टहुई है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है: - स्वर्णिमा सिंह, सीओ, हरैया