फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhakiyu submitted a memorandum to the SDM for measuring the land against the rules.

Basti News: नियम विरुद्ध जमीन की पैमाइश करने पर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 21 Aug 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu submitted a memorandum to the SDM for measuring the land against the rules.
हर्रैया। क्षेत्र के खैरी गांव में एक विवादित जमीन के बार-बार बिना किसी आदेश के पैमाइश किए जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम उमाकांत तिवारी को ज्ञापन सौंपा। तीन बिंदुओं के ज्ञापन में मांग किया है कि जब तक दीवानी में चल रहे केस में कोई आदेश नहीं हो जाता प्रकरण में यथास्थिति रहते हुए राजस्व कर्मियों को पैमाइश करने से मना किया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर धरना की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि खैरी गांव निवासी संतोष ओझा की जमीन है। इस जमीन के संबंध में एक वाद दीवानी कोर्ट में विचाराधीन है। इस जमीन के पैमाइश के लिए पूर्व में एक वाद एसडीएम के यहां दाखिल हुआ था जिसमें उक्त जमीन को आबादी बताकर पैमाइश से मना कर दिया गया है। बावजूद इसके अब राजस्व कर्मी एक होटल कारोबारी को लाभ पहुंचाने की मंशा से नलकूप की नाली है का पैमाइश का बहाना लेकर आए दिन पैमाइश करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि अब तक तीन बार नाली की पैमाइश हो चुकी है और तीनों बार अलग अलग स्थानों पर चिह्नांकित किया गया है। इससे उसे परेशान होना पड़ रहा है। पीड़ित संतोष ओझा के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि जब तक उक्त प्रकरण में दीवानी न्यायालय से कोई आदेश पारित नहीं होता तब तक राजस्व टीम को उसके गाटा में किसी भी हस्तक्षेप से मनाकर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पैकोलिया थाने सुकरौली चौधरी के तुलसीराम के पट्टे की जमीन पर कई लोगों को कब्जा किए जाने से रोके जाने की मांग की है। इस मौके पर सीता राम चौधरी, विमल कुमार, रमाकांत ओझा, रवींद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed