फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga's water level rising rapidly, reaches 77 meters

Bhadohi News: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 77 मीटर पहुंचा

Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising rapidly, reaches 77 meters
सीतामढ़ी घाट पर तेजी से बढ़ रहा गंगा बाढ़ का पानी संवाद
सीतामढ़ी। गंगा का जलस्तर एक बार फिर से तेजी पकड़ लिया है। महज 24 घंटे में ही जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई। अब गंगा का जलस्तर 77 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के बिंदु से महज तीन मीटर नीचे है। एक मीटर जलस्तर और बढ़ने से कोनिया क्षेत्र में कटान होना शुरू हो जाएगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हो रही है। पानी बढ़ने की गति यही रही तो अगले 4 से 5 दिनों में ही गंगा खतरे के निशान पर पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से गंगा तराई इलाके की जमीनें पूरी तरह जलमग्न हो गई है। लगभग एक से डेढ़ मीटर जलस्तर और बढ़ने के बाद कोनिया के छेछुआ, भुर्रा, इटहरा आदि गावों में गंगा कटान भी शुरू हो जाएगा। बढ़ते जलस्तर को देख किसानों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

यही नहीं अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो गंगा का पानी किसानों के खेतों में बोई गयी ज्वार, बाजरा, अरहर, उडद आदि की फसलें बाढ़ के पानी में डूब जाएगी। किसानों का कहना है कि गंगा का पानी जिस खेत में पहुंच जाता है उन खेतों में बोई गई ज्वार,बाजरा ,अरहर, उडद की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है। चिंता की बात तो यह है कि अन्नदाताओं को बाढ़ के पानी से नष्ट हुयी फसलों का मुआवजा भी सरकार नहीं देती है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि सभी बाढ़ चौकियों पर टीम अलर्ट है। विभागों की तरफ से व्यवस्थाएं कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed