फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The 50th International Carpet Fair will be the world's most affordable.

Bhadohi News: दुनिया का सबसे सस्ता होगा 50वां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला

Thu, 20 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The 50th International Carpet Fair will be the world's most affordable.
असलम महबूब, उपाध्यक्ष सीईपीसी। स्रोत-स्वयं
भदोही। आगामी 4 से 7 अक्तूबर तक भदोही में लगने वाला 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला दुनिया का सबसे सस्ता कालीन मेला होगा। आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने दावा किया है कि भदोही एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाला यह गोल्डन जुबली मेला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। इसके लिए स्टॉलों की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेले में छोटे व मझोले निर्यातक भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए स्टॉल की दरें इस साल काफी कम रखी गई हैं। सीईपीसी इसे सर्वाधिक भागीदारी वाला कालीन मेला बनाने के प्रयास में जुटा है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) इस बार के कालीन मेले को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी है। छोटे और मझोले कालीन उत्पादक और निर्यातक भी इसमें भाग ले सकें, इसके लिए श्रेणी बनाकर स्टाॅल की कीमतें भी काफी कम की गई हैं। स्टाॅलों की बुकिंग 20 अगस्त को सुबह 11.30 बजे शुरू होंगी। लोगों को शिकायत न हो, इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ को आधार बनाया गया है। इसकी जानकारी लोगों को तीन दिन पहले ही दे दी गई है, ताकि लोग पहले से बुकिंग के लिए तैयार रहें। सीईपीसी ने भदोही एक्सपो मार्ट में भूतल हाल, भूतल शाॅप, प्रथम तल शाॅप, ऊपरी हाल और द्वितीय तल शाॅप कुल पांच श्रेणियों में स्टालों को बांटा है। सबसे महंगा 6 हजार प्रति वर्ग मीटर का भूतल शाॅप है। भूतल हाल पर स्टाल के लिए प्रति वर्ग मीटर साढ़े पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं ऊपरी हाल में स्टाल लगाने की कीमत 5 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। प्रथम तल व द्वितीय तल के शाॅप में स्टाल के लिए इस बार काफी सस्ता साढ़े तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत रखी गई है। सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों ने दावा किया है कि इतनी कम कीमत में इस स्तर का एक्सपो कहीं नहीं मिलेगा। सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने बताया कि कारपेट एक्सपो का यह गोल्डन जुबली संस्करण होगा। स्टाल की कीमतें कम होने से इसे दुनिया का सबसे अच्छी व्यवस्थाओं वाला सबसे सस्ता कारपेट एक्सपो कहा जा सकता है। इतनी कम कीमत में कारपेट क्लस्टर में 60 देशों के सैकड़ों आयातकों की सहभागिता वाला इतना सस्ता एक्सपो पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed