{"_id":"6a88af09f62224937c009dcb","slug":"blood-transactions-banned-at-the-third-blood-center-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188163-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में तीसरे रक्त केंद्र पर रक्त लेन-देन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में तीसरे रक्त केंद्र पर रक्त लेन-देन पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में औषधि निरीक्षक ने तीसरे रक्त केंद्र पर रक्त के लेन-देन पर रोक लगा दी है। नजीबाबाद में संचालित गुरु नानक देव रक्त केंद्र में खामियां मिलीं, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बृहस्पतिवार को गुरु नानक देव रक्त केंद्र का निरीक्षण किया। रजिस्टर की जांच में खामियां मिली। साथ ही रक्त केंद्र का पहले निरीक्षण में मिली कमियों को दूर नहीं किया गया था। ऐसे में रक्त केंद्र से मरीजों को भी बीमारियां फैलने की खतरा रहता है। इसलिए, रक्त केंद्र पर कार्रवाई करते हुए रक्त के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। यहां रखा रक्त मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र में भेजा जाएगा।
इससे पहले धामपुर में संचालित आयुष्मान रक्त की जांच में रिकॉर्ड अधूरा मिला था। रक्त केंद्र में 35 यूनिट रक्त मिला। जांच के बाद यह रक्त भी सरकारी रक्त केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं, बिजनौर चैरिटेबल रक्त केंद्र की भी जांच के बाद रक्त लेन-देन पर रोक लगाई गई है। औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि रिकॉर्ड अधूरे मिलने और पुरानी कमियों को दूर नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।