फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister-in-charge pulls up officials over complaints regarding 15-hour power supply.

Budaun News: 15 घंटे बिजली आने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने अफसरों को कसा

Sat, 22 Aug 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Minister-in-charge pulls up officials over complaints regarding 15-hour power supply.
कलक्ट्रेट सभागार में कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते जिला प्रमारी मंत्री डॉ. अरुण
बदायूं। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार की कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की देर शाम हुई समीक्षा बैठक में ब्लॉक प्रमुखों ने 15 घंटे बिजली आने की शिकायत की। इस पर विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी ओर से 23 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है, इस पर प्रभारी मंत्री ने अफसरों को कसा। ब्लॉक प्रमुखों से कहा, वह 10 दिन का रिकॉर्ड बनाए कि बिजली कब आई और कब गई। उस रिकॉर्ड के अनुसार विद्युत निगम के अधिकारियों से जवाब-तलब होगा कि बाकी घंटे की बिजली कहां गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विकास कार्याें व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। विद्युत निगम के अधिकारियों पर खासा नाराज दिखे। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, टूटे तारों व खराब ट्रांसफॉर्मरों को समय से सही करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर शवों के पोस्टमॉर्टम करने के दौरान पीड़ितों से रुपये मांगने की शिकायत की, इस पर मंत्री ने सीएमओ काे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजना, पेयजल, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना में कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही कि लाभार्थियों से आर्थिक सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कछला से बदायूं तक कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित कराएं। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने समितियों पर उपलब्ध पीओएस मशीन में खाद की उपलब्ध कुछ दिखाई देने और वास्तविक रूप से समिति के गोदाम में कुछ होने की शिकायत की।

वहीं, डीएम अवनीश राय ने चकबंदी कार्याें सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, शारदेंदू पाठक, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed