फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prices of tea and sweets have risen in Badaun due to sugar prices hike

चीनी 65 रुपये किलो: बदायूं में 10 वाली चाय अब 15 रुपये में, रक्षाबंधन पर महंगी पड़ेंगी मिठाइयां

Sat, 22 Aug 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 05:05 PM IST
सार
Register For Event

चीनी की बढ़ती कीमतों से चाय और मिठाइयों का स्वाद फीका पड़ गया है। जो चाय 12 रुपये बिकती थी, वो अब 15 रुपये की हो गई है। मिठाइयों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Prices of tea and sweets have risen in Badaun due to sugar prices hike
महंगी हुई चीनी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

बदायूं में चीनी के दाम बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। बीते 25 दिनों में चीनी के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे चाय का स्वाद भी महंगा हो गया है। जो चाय अभी तक 10 रुपये में मिल रही थी अब वह चाय 12 रुपये से लेकर 15 रुपये तक मिल रही है। बाजार में असर भी दिखने लगा है। मिठाइयों के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। मिठाई विक्रेता स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं, लेकिन 50 रुपये से ज्यादा प्रति किलो दाम बढ़ाने की तैयारी है। रक्षाबंधन पर बहनों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

शहर में चाय की दुकानों पर 10 रुपये वाली चाय 15 रुपये में मिल रही है। चाय विक्रेता हिमांशु ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने से लागत बढ़ गई है, इसलिए मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े हैं। कई जगह 10 रुपये की चाय 12 से 13 रुपये में मिल रही है। ऐसे में चाय के शौकीनों की जेब ढीली होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाइयों के दाम भी बढ़े 
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिठाइयों के दाम बढ़ने से बहनों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। मिठाई विक्रेताओं के अनुसार चीनी महंगी होने से मिठाइयों की लागत 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ी है। बर्फी, लड्डू और अन्य मिठाइयों पर 30 से 40 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो मिठाई 400 रुपये किलो थी, वह अब 430 से 450 रुपये किलो तक बिक रही है। 
विज्ञापन

किराना स्टोर व्यापारी विशाल ने बताया कि पिछले एक माह पहले 45 रुपये किलो में बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये किलो पहुंच गई है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने से दाम और बढ़ने की आशंका है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, अब चीनी महंगी होने से चाय और मिठाइयों पर खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed