फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people including farmer committed suicide incidents occurred in different areas

बदायूं: किसान समेत तीन लोगों ने दी जान, अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाएं

Thu, 24 Sep 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 24 Sep 2026 12:57 PM IST
सार
Register For Event

बदायूं जिले में किसान समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। यह घटनाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई। थाना पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Three people including farmer committed suicide incidents occurred in different areas
होराम सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के अलापुर, सहसवान और कादरचौक क्षेत्र में तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसमें अलापुर के किसान होराम यादव ने अवसाद तो सहसवान के अरविंद ने पत्नी से कहासुनी के बाद जान दे दी। वहीं कादरचौक में महिला ने पति के दूर रहने की वजह से सुसाइड कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच की है। 

विज्ञापन


बाग में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव 
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा में किसान होराम सिंह यादव (35 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार सुबह आम के बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किसान के भाई संजीव कुमार ने बताया कि होराम सिंह काफी समय से अवसाद में चल रहे थे। किसी से कोई बात नहीं करते थे। बुधवार सुबह वह अचानक कहीं चले गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव गांव के पास ही ककराला निवासी बादल खान के आम के बाग में फंदे से लटका मिला। होराम की मौत के बाद उनके पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी तीन बेटियों में रागिनी 12 वर्षीय, देविका 7 वर्षीय और तीन वर्षीय अंशिका है। दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव की पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने दी जान
सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी अरविंद 32 वर्षीय ने पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

महिला ने की आत्महत्या 
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोदरी में घर में बच्चों के साथ रह रही महिला जूली ने बृहस्पतिवार को घर पर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला के पति शिवराज दिल्ली रहकर मजदूरी करते है। महिला तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed