फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two-wheelers will be stopped 500 meters away from both sides.

Budaun News: दोनों ओर से पांच सौ मीटर पहले ही रोके जाएंगे दोपहिया वाहन

Sat, 22 Aug 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two-wheelers will be stopped 500 meters away from both sides.
कछला गंगा घाट पर उमड़ रही भीड़ के दृ​ष्टिगत निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी। स्रोत-सूचना
बदायूं। सावन मास के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगा घाट पर उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और सतर्क हो गया है। डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ कछला घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों से कहा कि रूट डायवर्जन के दौरान कछला पुल के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर की दूरी पर ही दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित करें। श्रद्धालुओं के वाहन गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज की पार्किंग में पार्क कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है, ताकि आवागमन में असुविधा न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से अवगत कराएं कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित हैं।
विज्ञापन

डीएम ने भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात का प्रभावी प्रबंधन करते हुए जाम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे। दोनों अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बदायूं-कासगंज बार्डर का भी स्थलीय निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed