फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man murdered throat slashed with an axe budaun

बदायूं में वारदात: कुल्हाड़ी से गला काटकर बेटे की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ विवाद, आरोपी पिता फरार

Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
सार
Register For Event

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर मिला। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Young man murdered throat slashed with an axe budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के पिता पर ही लगा है। पिता-पुत्र ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी। वारदात के बाद से आरोपी पिता लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राम अवतार (35 वर्ष) पिछले करीब 15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का कारोबार करते थे। पूछताछ में पता लगा है कि शुक्रवार को वह अपने पिता नरेश के साथ अपने पैतृक गांव बच्ची आए थे। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

चादर से ढका मिला शव 
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर राम अवतार का शव घर पर चारपाई पर चादर से ढका हुआ मिला। आरोपी पिता मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र का घर काफी समय से बंद रहता था। दोनों कभी-कभार ही गांव आते थे। शुक्रवार को काफी समय बाद दोनों गांव पहुंचे थे। रात में विवाद के बाद नरेश ने अपने बेटे की हत्या कर दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed