फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Employee fall and dies while working at company

बुलंदशहर: कंपनी में काम करते समय गश खाकर गिरा कर्मचारी, चली गई जान, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
सार
Register For Event

सैनी कंपनी में बुधवार को 50 वर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता की काम करते समय संदिग्ध मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच मांगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
Employee fall and dies while working at company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैनी कंपनी में बुधवार को काम करते समय एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी के अचानक गश खाकर गिरने से कंपनी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की पहचान प्रदीप कुमार गुप्ता (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रदीप कुमार गुप्ता कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed