{"_id":"6a88a5f5b134114c6f0784a6","slug":"contract-worker-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153347-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डंपर की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डंपर की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
अजीत कुमार, फाइलफोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव के पास शुक्रवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार अजीत कुमार (38) की मौत हो गई। चंदौली खुर्द निवासी अजीत कलेक्ट्रेट में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात था। वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अलीनगर थाना के चंदौली खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार डीएम कार्यालय के अभिलेखागार में संविदा कर्मचारी था। वह सुबह करीब नौ बजे घर से कार्यालय जा रहा था। जगदीश सराय गांव के पास अंडरपास से हाईवे पार करते समय वह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही अजीत की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। चंदौली कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट-
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अजीत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता श्याम बिहारी, मां राधिका और पत्नी कुसुम बाला रोते-रोते बेसुध हो गई। अजीत की मौत से बेटे प्रिंस (11) और डब्बू (9) के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लोगों ने बताया कि अजीत घर की जिम्मेदारियां संभालने वाला कमाऊ सदस्य था।