फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body found hanging; family suspects murder.

Deoria News: फंदे से लटका मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging; family suspects murder.
लार। घर से लार बाजार जाने की बात कहकर बृहस्पतिवार की सुबह निकले दुर्गेश पाल (28) का शव शुक्रवार की सुबह कबीब सात बजे घर से तीन किमी दूर एकसरहा गांव के बाहर बांस की कोठ में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। इसी बीच पहुंचे परासी चकलाल गांव निवासी रामदयाल पाल ने अपने बड़े बेटे दुर्गेश पाल के रूप में शव की शिनाख्त की। परिजन हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। युवक पटीदारी में निधन होने पर एक सप्ताह पहले ही गुजरात से घर आया था।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के परासी चकलाल गांव निवासी दुर्गेश पाल गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। पत्नी व दो बेटियां पिता के साथ घर पर रहती हैं। एक सप्ताह पहले पटीदारी में निधन होने की खबर पर गांव आया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे झोला लेकर घर से लार बाजार जाने की बात कह निकला मगर देर रात तक नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की। उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लोग खेत जा रहे थे, तभी देखा कि एकसरहा गांव के पास भवन निर्माण सामग्री की दुकान से कुछ दूरी पर बांस की कोठ से गमछे के फंदे से शव लटक रहा है। उसके एक पैर में चप्पल था, जबकि दूसरा चप्पल जमीन पर गिरा था। कुछ दूरी पर बियर की खाली बोतल और नमकीन का पैकेट और प्लास्टिक का झोला पड़ा था। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही पत्नी मीरा देवी बदहवास हो गई। दोनों छोटी बेटियां पिता की मौत से अनजान हैं। दुर्गेश तीन भाइयों में बड़ा और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना की जांच कर पर्दाफाश की मांग की है।



...

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही घटना की वजह का पता लगा लिया जाएगा।


-गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
----



मोबाइल खोलेगा घटना का राज

युवक के पास से मोबाइल नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो पुलिस परिजन से मोबाइल के बारे में पूछताछ की है। बाजार जाते समय वह मोबाइल लिया था या नहीं। इसका भी पता लगा रही है। पुलिस उसका सीडीआर खंगाल घटना की वजह का पता कर सकती। पुलिस उसके संपर्क मे रहने वाले युवकों को भी सर्च कर रही है। हालांकि की अब तक घटना से जुड़ा सुराग हाथ नहीं लग सका है।पुलिस ने पत्नी और परिजन से भी अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed