फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivpal Yadav takes a dig says Omprakash Rajbhar has lost his mind

'अच्छे डॉक्टर से इलाज कराइए..': ओमप्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव का तंज, बोले- पूछेंगे तो बता देंगे; देखें वीडियो

Tue, 22 Sep 2026 05:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: विकास कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 05:19 PM IST
सार
Register For Event

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'समाजवादी विजय रथ' के भगवा रंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रथ पर भगवा रंग के जरिए अखिलेश यादव जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी अब योगी सरकार के रास्ते पर चलना चाहती है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav takes a dig says Omprakash Rajbhar has lost his mind
सपा नेता शिवपाल यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मानसिक बीमार बताया है और उन्हें अच्छे मानसिक रोग के डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत बताई है। शिवपाल ने योगी-मोदी को भी मीडिया की देन कहा है।

विज्ञापन



'राजभर पूछेंगे तो बता देंगे अच्छा डॉक्टर'
शिवपाल यादव मंगलवार को बरहज में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर अगर पूछेंगे तो उन्हें अच्छे डॉक्टर के बारे में सलाह देंगे। इससे पहले मंच से यूपी में परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौजवान ही बताएंगे कि वे नौकरी के लिए परीक्षा तो देते हैं, लेकिन परिणाम नहीं निकलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर ने क्या कहा था?
अम्बेडकरनगर में शनिवार को पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'समाजवादी विजय रथ' के भगवा रंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रथ पर भगवा रंग के जरिए अखिलेश यादव जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी अब योगी सरकार के रास्ते पर चलना चाहती है।

विज्ञापन

'रामभक्तों पर चलवाते थे गोली'
राजभर ने तंज कसते हुए कहा था कि अखिलेश यादव रथ पर भगवा रंग लगाकर मानो यह बताना चाहते हैं कि हम वही लोग हैं, जो रामभक्तों पर गोली चलवाते थे। उन्होंने कहा था कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी, माफियागिरी, गैंगवार, लूट, डकैती, छिनैती और हत्या जैसी घटनाओं का बोलबाला रहा।

'चंदा चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में करेगी खर्च' 
शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में खर्च करेगी। भाजपा सरकार में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 100 से अधिक पुलों का निर्माण कराया गया, लेकिन भाजपा सरकार में 14 साल बाद भी निर्माणाधीन मोहन सिंह सेतु का काम पूरा नहीं हो सका है।

'देश पर कर्ज तीन गुना बढ़ा'
उन्होंने भाजपा सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। कहा कि बीते नौ वर्षों में देश पर कर्ज तीन गुना बढ़ गया है। विधानसभा के संचालन पर होने वाले खर्च का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई प्रचार-प्रसार में खर्च की जा रही है। सरकार चैनलों और अखबारों पर पैसा खर्च कर पूरे दिन छाए रहने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed