{"_id":"6a9d2920c9259bcc5704c741","slug":"truck-driver-electrocuted-while-fixing-electricity-at-home-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: घर की बिजली ठीक करते युवक को लगा करंट, ट्रक चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: घर की बिजली ठीक करते युवक को लगा करंट, ट्रक चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 06 Sep 2026 02:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:19 PM IST
करंट की चपेट में आए युवक को आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खेतूपुरा में घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खेतूपुरा निवासी रमन यादव (30) ट्रक चालक था। उसके भाई आशु यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे घर की बिजली में कुछ खराबी आ गई थी। रमन घर पर ही लाइट को सही करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगते ही रमन गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घर में मौजूद परिजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि रमन ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और उसे घर ले गए।