फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fourth accused arrested in Rs 30 lakh robbery from accountant

Farrukhabad News: मुनीम से 30 लाख की लूट में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in Rs 30 lakh robbery from accountant
मोहम्मदाबाद। सरिया फैक्टरी के मुनीम से 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से 1,03,490 रुपये और लूट में प्रयुक्त तमंचे को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के वृंदावन के गांव सुनरख निवासी सरिया फैक्टरी के मुनीम संदीप गौतम मंगलवार को कार से फर्रुखाबाद आए थे। कार मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव कल्हौर पछाह निवासी शिव कुमार चला रहा था। रुपये वसूल कर वापस जाते समय इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीस लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन में पता चला था कि लूट की साजिश चालक शिवकुमार ने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू के अलावा गांव के विशाल उर्फ सीटू व उमेश उर्फ ततैया के साथ रची थी। सोनू ने गांव के विशाल व उमेश के साथ बाइक से आकर मुनीम के तमंचा लगाकर लूट की थी। पुलिस ने उसी दिन सोनू, विशाल व उमेश को उनके घरों से दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने फैक्टरी मालिक मथुरा के वृंदावन निवासी नवीन कुमार अग्रवाल की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालक शिवकुमार, विशाल व उमेश की गिरफ्तारी कटिन्ना मानिकपुर रोड से दिखाकर उनसे 25 लाख रुपये की बरामदगी दिखाई थी। तीनों को जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी वेबर-मोहम्मदाबाद रोड पर मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल वाले तिराहे से दिखाई है। इसके साथ ही पुलिस ने प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी है। कोतवाल आमोद सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

----------------------
पहले लूट की घटना ही नकार रही थी पुलिस
मुनीम से लूट की घटना के बाद इंस्पेक्टर से लेकर एसपी तक लूट की बात से इन्कार कर रुपये हड़पने की कहानी गढ़ते रहे। साथ ही हड़पी गई रकम को भी दस लाख ही बता रहे थे। बाद में उसी घटना को लूट में दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीस लाख में से 25,03,490 रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed