{"_id":"6aa98454e1406304d90c0c0a","slug":"bjp-leader-lajja-rani-garg-passes-away-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग; कल फगौता गांव होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग; कल फगौता गांव होगा अंतिम संस्कार
Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
लज्जा रानी गर्ग भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और गांधी रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
लज्जा रानी गर्ग भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। वह भाजपा राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी रही थीं। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2017 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन पर धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, हरीश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया। गुरुवार को उनकी अंतिम शवयात्रा गांधी रोड स्थित आवास से फगौता गांव के लिए रवाना होगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन