फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   class 10th student died in hapur after Distressed over molestation

10वीं की छात्रा की मौत: हापुड़ में जहरीला पदार्थ खा कर दी जान, क्लास के साथी ही बहुत दिन से कर रहे थे छेड़छाड़

Thu, 08 Oct 2026 05:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 05:41 PM IST
सार
Register For Event

छेड़छाड़ की बात घर पर पता चलने के बाद छात्रा काफी परेशान हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
class 10th student died in hapur after Distressed over molestation
10वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने कक्षा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इससे क्षुब्ध छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर छात्रा को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। अब पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्लास के ही थे छेड़छाड़ करने वाले छात्र
गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। पिछले कई दिनों से उसकी कक्षा के की कुछ लड़के उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी कर रहे थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके गांव के ही एक युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी उनके पुत्र को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर बात पता चलने पर परेशान हो उठी थी छात्रा
घर पर पता चलने के बाद उनकी पुत्री काफी परेशान हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने पुत्री को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनकी पुत्री को गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी पुत्री की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed