फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur: Bacteria found in bottled water; plant samples fail tests

हापुड़: बोतलबंद पानी में मिली ई कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी, प्लांटों के नमूने फेल; पहले भी अधोमानक थे सैंपल

Wed, 14 Oct 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन दीक्षित, हापुड़
नितिन दीक्षित, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 06:17 AM IST
सार
Register For Event

पिछले दिनों जून माह में लखनऊ व अन्य जिलों से आईं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने चार फैक्टरियों के प्लांटों से नमूने लिए थे। इनमें से पांच नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। 

विज्ञापन
Hapur: Bacteria found in bottled water; plant samples fail tests
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अब बोतलबंद पानी भी हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। जांच में इनमें ई. कोलाई बैक्टीरिया पाए गए हैं। पिछले दिनों जून माह में लखनऊ व अन्य जिलों से आईं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने चार फैक्टरियों के प्लांटों से नमूने लिए थे। इनमें से पांच नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन फैक्टरियों से लाखों लीटर बोतल बंद पानी की कई प्रदेशों में आपूर्ति होती है।

विज्ञापन


23 और 24 जून को धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फैक्टरियों में इन टीमों ने जांच की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों से करीब 20 नमूने लिए गए थे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए नमूनों में से पांच नमूने फेल हुए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो कुछ नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया भी पाया गया है। यह बैक्टीरिया गंदे पानी से आता है। यह सीवेज के पानी, खेतों से निकले पानी या गंदे पानी के रिसाव के माध्यम से पीने के पानी के स्रोतों तक पहुंचता है। मुख्य रूप से यह कुओं या बोरवेलों के पास कीचड़, गंदा पानी या जानवरों के अवशेष रहने से पानी के स्रोतों तक पहुंचता है। ऐसे में जिस पानी को बंद बोतल में पैक किया जा रहा है, उसका स्रोत सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फैक्टरियों के उत्पाद में मिलीं कमियां
एमजी रोड स्थित जेडीआर इंटरप्राइजेज का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर केसर ब्रांड का नमूना अधोमानक व अनसेफ, केसर 8 प्लस ब्रांड का अधोमानक, धौलाना के कंदौला गांव में नितिन इंडस्ट्रियल का कैश फ्लो ब्रांड का नमूना अधोमानक, एमजी रोड स्थित क्राउन ब्रेवरेज जीएफ 389 इंडस्ट्रियल एरिया का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का ब्रीजो ब्रांड का नमूना अधोमानक व अनसेफ व वैष्णवी इंटरप्राइजेज एफ 571 के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक्यूआ बीसट ब्रांड का नमूना भी अधोमानक आया है।

प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की सप्लाई करता है धौलाना क्षेत्र
यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कुल 16 फैक्टरियां हैं और इन फैक्टरियों से लाखों लीटर पानी विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता है। यहां से अन्य प्रदेशों में भी पानी की सप्लाई होती है।


पहले भी फेल आए थे नमूने
इसी वर्ष 9 व 10 जनवरी को हापुड़ में भी लखनऊ और विभिन्न जनपदों के 18 सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में अभियान चलाया था। इसमें 12 कंपनियों से 16 नमूने लिए गए थे। इनमें से भी पांच नमूने फेल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed