फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High school and intermediate pre-board examinations will be held in December.

Hapur News: दिसंबर में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate pre-board examinations will be held in December.
हापुड़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों की तैयारी परखी जाएगी। साथ ही, बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को चिह्नित कर दूर करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप को समझने और निर्धारित समय में सवाल हल करने का अभ्यास मिलेगा। परीक्षा के परिणाम के आधार पर शिक्षक कमजोर विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान देंगे, ताकि छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में छात्रों को लिखित के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी भी करनी होगी। स्कूलों में पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ दोहराव और अभ्यास पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि दिसंबर में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी की जा रही है। इन परीक्षाओं से छात्रों की तैयारी का आकलन होगा और बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed