{"_id":"6ae443b9cda19838a60a675f","slug":"lightning-strike-in-hapur-causes-losses-worth-lakhs-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में गिरी आकाशीय बिजली: मकान की छत टूटी, दीवारों में आई दरारें; लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में गिरी आकाशीय बिजली: मकान की छत टूटी, दीवारों में आई दरारें; लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची युवती
Fri, 30 Oct 2026 12:44 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाह कमाल में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में घर में मौजूद युवती बाल-बाल बच गई, जबकि लाखों रुपये के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए।
विज्ञापन
मकान स्वामी आशीष गुप्ता के अनुसार, सुबह घर से निकलने की तैयारी के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे पंखे, टीवी, फ्रिज, एसी, इन्वर्टर और चार्जर समेत पूरी वायरिंग जल गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन