{"_id":"6a8ea15b87893b5de90cf371","slug":"man-died-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-on-nh-9-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हादसा: एनएच-9 पर मौत बनकर आया अज्ञात वाहन, चपेट में आने से गई जान; हाईवे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में हादसा: एनएच-9 पर मौत बनकर आया अज्ञात वाहन, चपेट में आने से गई जान; हाईवे पर मिला शव
Wed, 26 Aug 2026 01:50 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:50 PM IST
एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान दीपक(45) निवासी मोहल्ला जटपुरा थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात थाना बाबूगढ़ पुलिस को एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के ऊपर एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पाया गया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया। देर रात पुलिस ने व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में की और परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दीपक शराब पीने के आदी थे। दुर्घटनास्थल पर वह कैसे पहुंचे उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आया था। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।