{"_id":"6a8891b79b92e1246a0acd45","slug":"state-athletics-athletes-sweat-it-out-in-trials-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146983-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट एथलेटिक्स : ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट एथलेटिक्स : ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में ट्रायल देते खिलाडी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। हापुड़ डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में 23वीं उत्तर प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 से अंडर-20 तक के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी प्रयागराज में 23 और 25 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोच देवेंद्र गौड़ ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 में खिलाड़ियों ने हर्डल, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉट पुट में भाग लिया।
ट्रायल में अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में यशिका प्रथम, जाह्नवी द्वितीय, आराध्या तृतीय रहीं। बालक वर्ग में निखिल ने प्रथम, शब्दमहल ने द्वितीय, आयुष तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 के 60 मीटर बालक वर्ग में अंश वर्मा प्रथम, 600 मीटर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम रही। अंडर-18 में लंबी कूद में बालक वर्ग में तुषार प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, 100 मीटर की बालिका वर्ग में माही प्रथम, एक हजार मीटर बालक वर्ग में मनीष प्रथम, रेहान द्वितीय, शॉटपुट में यश त्यागी प्रथम रहे।
विज्ञापन
अंडर-20 में 100 मीटर में अजीत पासवान प्रथम, हिमांशु द्वितीय, 200 मीटर में वरुण कुमार और 800 मीटर में वकार प्रथम रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, टेक्निकल समिति के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी ने ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला बढ़ाया।