फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A man from Hardoi filed a complaint against Lord Indradev

बारिश से 56 मौतों के बीच यूपी में अनोखा मामला: 'इंद्रदेव' के खिलाफ की शिकायत, लिखा- बिना सूचना क्यों बरस रहे?

Mon, 28 Sep 2026 05:22 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, हरदोई
पीटीआई, हरदोई Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 05:22 PM IST
सार
Register For Event

शिकायतकर्ता सूरज तिवारी ने अनूठे अंदाज में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) से गुहार लगाते हुए लिखा कि मुझे इंद्रदेव का मोबाइल नंबर नहीं पता है। इसलिए मैं जिला मजिस्ट्रेट से अनुरोध करता है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और अपने 'दिव्य माध्यमों' का उपयोग करके इंद्रदेव को आवश्यक निर्देश दें, ताकि बारिश तुरंत नियंत्रित हो सके और जिले के लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
A man from Hardoi filed a complaint against Lord Indradev
डीएम से इंद्रदेव की शिकायत - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्यभर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कम से कम 56 लोगों की जान जाने की खबर है। इस बीच, हरदोई जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कराने के लिए हिंदू धर्म के वर्षा के देवता 'इंद्रदेव' के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 

बिना सूचना बारिश कराने की शिकायत
हरदोई जिले के मल्लावां ब्लॉक के नेवादा पारस गांव निवासी सूरज तिवारी ने उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इंद्रदेव बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कर रहे हैं। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से घर से निकलना हुआ मुश्किल
शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और किसानों की फसलें बर्बाद होने की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट से लगाई गुहार
शिकायत के अंत में सूरज तिवारी ने अनूठे अंदाज में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) से गुहार लगाते हुए लिखा कि मुझे इंद्रदेव का मोबाइल नंबर नहीं पता है। इसलिए मैं जिला मजिस्ट्रेट से अनुरोध करता है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और अपने 'दिव्य माध्यमों' का उपयोग करके इंद्रदेव को आवश्यक निर्देश दें, ताकि बारिश तुरंत नियंत्रित हो सके और जिले के लोगों को राहत मिल सके। सोशल मीडिया पर यह शिकायत अब तेजी से वायरल हो रही है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर: 56 मौतें
हरदोई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रशासन के अनुसार, 25 से 27 सितंबर के बीच हरदोई में अत्यधिक बारिश, सांप काटने और अन्य बारिश से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इसके अलावा 30 मवेशियों की मौत हुई और 330 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। संडीला तहसील सबसे अधिक प्रभावित रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस तीन दिवसीय लंबे खराब मौसम के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 56 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रशासन की राहत और बचाव कार्य
प्रशासन ने जलभराव वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पीने के पानी, राशन और आवास की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दीपावली भार्गव ने बताया कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जलभराव को साफ किया जा रहा है और बिजली तथा सड़क सेवाओं को बहाल करने का काम तेजी से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed