{"_id":"6a8c889f40edd4da600beba4","slug":"revelation-relative-hatched-the-plot-to-commit-a-dacoity-at-the-jewellers-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-155396-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खुलासाः रिश्तेदार ने रची थी सराफ के घर डकैती डालने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खुलासाः रिश्तेदार ने रची थी सराफ के घर डकैती डालने की साजिश
विज्ञापन
फोटो-40-अवनीश। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में एक सराफ के मकान में डकैती डालने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश को उसके ही रिश्तेदार सराफ ने रचा था। पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
शहर में भूसा मंडी के पास रविंद्र वर्मा उर्फ रवि की रवि ज्वैलर्स है। वैटगंज निवासी रंजीत उर्फ राज की ज्वैलरी शॉप महात्मा गांधी मार्ग के साथ ही वैटगंज में भी है। रंजीत की रिश्तेदारी भी रविंद्र से है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि रविंद्र वर्मा के पास कई किलो सोना हाेने की जानकारी रंजीत के पास थी। इस पर रंजीत ने रवि के यहां डकैती डलवाने की योजना बनाई। डकैती डलवाने की योजना का पता तब चला जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र की मिल कालोनी में रविवार को संदिग्ध हालात में पांच लोग मिले। पुलिस को देखकर यह भागने लगे तो इन्हें पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुरसा थाना क्षेत्र के देहपुरवा निवासी अविनाश कुमार, ज्ञानपुरवा निवासी राज किशोर, भिखारीपुरवा निवासी श्रवण, वंदनिया नि वासी राम विलास और कछौना कोतवाली क्षेत्र के अंटा निवासी श्याम प्रकाश शामिल हैं। इनमें से राम विलास और श्रवणहिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ गैंग्स्टर का भी मामला दर्ज है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि रंजीत के कहने पर रवि के मकान में डकैती डालने की तैयारी थी। इससे पहले ही पकड़ लिए गए। इसी आधार पर रंजीत से पूछताछ हुई तो उसने भी सच्चाई उगल दी। अब पुलिस ने रंजीत को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनसेट
रविंद्र वर्मा से बरामद हुआ था चोरी का 369 ग्राम सोना और 11.62 लाख रुपये
शहर के सिनेमा रोड निवासी शिवम कपूर की ज्वैलरी शॉप अतुल ज्वैलर्स के नाम से है। उनकी दुकान से जेवर चोरी हुए थे। दुकान के कर्मचारी बालकृष्ण को घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिन ने गिरफ्तार किया था। बालकृष्ण से मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने मुन्नेमियां चौराहा के पास भूसा मंडी के सामने रहने वाले रविंद्र कुमार वर्मा उर्फ रवि को गिरफ्तार किया था। 28 मई 2025 को रवि के पास से चोरी के 369.58 ग्राम सोने के जेवर और 11.62 लाख रुपये बरामद होने का दावा पुलिस ने किया था। इस मामले में रवि फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन
इनसेट
रवि के सैर पर निकलते ही घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपियोें ने घटना को अंजाम देने के लिए रेकी भी कर ली थी। रंजीत ने बताया था कि रवि वर्मा रोज सुबह चार बजे सैर करने के लिए जाता है। सैर के लिए घर का दरवाजा खोलते ही धावा बोल देने की तैयारी आरोपियों ने की थी। यह भी तय हो गया था कि रामविलास, श्रवण और श्याम प्रकाश तमंचा लेकर घर के अंदर घुस जाएंगे, जबकि अविनाश और राज किशोर मकान के बाहर बाइक से रखवाली करेंगे।