फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert for storms, rain, and lightning strikes for two days.

Hathras News: दो दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Alert for storms, rain, and lightning strikes for two days.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में अगले पांच दिन मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 और 23 अगस्त को जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 24 से 26 अगस्त तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम रहेगी और एक से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

22 अगस्त को 3.0 मिमी और 23 अगस्त को 5.0 मिमी वर्षा होने की संभावना है। फसलों में कीटनाशक, उर्वरक या सिंचाई का कार्य बारिश रुकने और आसमान साफ होने तक स्थगित रखें। धान के खेतों की मेड़ों को मजबूत बनाएं, ताकि बारिश का पानी रुका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed