फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children Suffer Cold-Cough

मौसम का बदला मिजाज: बारिश से गिरा तापमान, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे बच्चे, बरतें ये सावधानियां

Sun, 27 Sep 2026 10:36 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 27 Sep 2026 10:36 AM IST
सार
Register For Event

बच्चों में इम्युनिटी कमजोर होने से सबसे ज्यादा असर है। सर्द गर्म के प्रभाव से प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि सुबह शाम बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। ठंडा पानी व बासी खाने से परहेज करें। गुनगुना पानी दें। खुद से एंटीबायोटिक या कोई दवा न लें, केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें।

विज्ञापन
Children Suffer Cold-Cough
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर ट्यूशन जाते बच्चे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज और तापमान में आई अचानक गिरावट से हवा में ठंडक घुल गई है। इस बदलाव के बीच सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


हालात यह हैं कि हाथरस जिला अस्पताल में पहले से ही वायरल के मरीजों की भरमार बनी हुई है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में रिकॉर्ड 1895 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनमें से 600 से अधिक मरीज सिर्फ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित दर्ज किए गए।
विज्ञापन


मरीजों की भीड़ के चलते पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष पर मरीज व तीमारदारों की लाइन लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अचानक मौसम बदलने और बारिश के बाद तापमान गिरने से हवा में नमी बढ़ी है। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंडक के कारण शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कारण

  • कमजोर इम्युनिटी : वयस्कों की तुलना में बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस आसानी से हमला कर देते हैं।
  • सर्द-गर्म का प्रभाव : अचानक ठंडे से गर्म या गर्म से ठंडे माहौल में जाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।


चिकित्सकों की सलाह : बरतें ये सावधानियां

  • सुबह-शाम ढंके शरीर : बच्चों को सुबह और देर शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं, ताकि अचानक ठंड न लगे।
  • खान-पान पर ध्यान : ठंडा पानी, फ्रीज की रखी चीजें और बासी खाने से परहेज करें। बच्चों को गुनगुना पानी दें।
  • खुद से दवा न लें : केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें। खुद से एंटीबायोटिक या कोई भी दवा देना नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed