फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl missing again

हाथरस: बहन के साथ मंदिर गई युवती लापता, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी चली गई थी घर से, बरामदगी के लिए जुटी पुलिस

Thu, 27 Aug 2026 08:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 08:13 AM IST
सार
Register For Event

जांच में सामने आया है कि यह युवती पहले भी घर से जा चुकी है। वह 26 जून को लापता हुई थी। दो दिन बाद 28 जून को उसे सोनीपत से बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Girl missing again
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र से बहन के साथ मंदिर गई एक 23 वर्षीय युवती 24 अगस्त को लापता हो गई। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक युवती को बरामद नहीं कर पाई है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 24 अगस्त की सुबह करीब 11:45 बजे अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान शहजान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और मंगलवार को आरोपी शहनाज पुत्र जान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलीगंज जनपद एटा के गांव मोर्चा नहर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में युवती आरोपी के पास से बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन


पूर्व में भी लापता हुई थी युवती
जांच में सामने आया है कि यह युवती पहले भी घर से जा चुकी है। वह 26 जून को लापता हुई थी। दो दिन बाद 28 जून को उसे सोनीपत से बरामद किया गया था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed