फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Nagar Palika Lift Started

हाथरस: नगर पालिका दफ्तर में लिफ्ट लगी, आम लोगों के लिए चालू, बुजुर्ग-दिव्यांगों को मिलेगी राहत

Thu, 15 Oct 2026 12:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 15 Oct 2026 12:49 PM IST
सार
Register For Event

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन प्रक्रिया धीमी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने भी चार अगस्त को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद करीब 3.5 लाख रुपये की लागत से स्टेयर लिफ्ट लगाई गई है।

विज्ञापन
Hathras Nagar Palika Lift Started
लिफ्ट की जांच करते नगर पालिका के कर्मचारी - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस में सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। बुधवार को इसका ट्रायल किया गया। सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों और दिव्यांगों की परेशानी को लेकर तैयार संवाद न्यूज एजेंसी की खबर का असर हुआ है।

विज्ञापन


मुख्य डाकघर में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद 10 जून 2026 के अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसमें विकास भवन, नगर पालिका और सीएमओ कार्यालय में रैंप व लिफ्ट की कमी से होने वाली परेशानी को प्रमुखता से उठाया गया था। बताया गया था कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को ऊंची सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में जोखिम उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन प्रक्रिया धीमी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने भी चार अगस्त को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद करीब 3.5 लाख रुपये की लागत से स्टेयर लिफ्ट लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए लिफ्ट लगाई गई है। इसे आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया है। एक बटन दबाकर सुरक्षित तरीके से कार्यालय तक आया-जाया जा सकता है। - रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed