फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Voter List Dead Fake Names Removed

हाथरस: मतदाता सूची से हटेंगे मृतक-फर्जी नाम, 18 साल पूरे कर चुके युवा जुड़ेंगे

Tue, 13 Oct 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 13 Oct 2026 10:32 AM IST
सार
Register For Event

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। बीएलओ की एएसडीडी सूची राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से साझा की गई है।

विज्ञापन
Hathras Voter List Dead Fake Names Removed
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में मतदाता सूची से मृतक और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम जोड़े जाएंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


एक अक्तूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटेंगे। बीएलओ की एएसडीडी सूची राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से साझा की गई है। किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से सूची में शामिल होने पर बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


डीएम ने फॉर्म-6 भरवाने और सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त करने की अपील की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एडवोकेट, सीपीआईएम जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed