{"_id":"6aed93667acc19386f0dd44f","slug":"man-booked-for-obscene-calls-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद: महिला को फोन पर गंदी बातें कर धमकाने का आरोप, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद: महिला को फोन पर गंदी बातें कर धमकाने का आरोप, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 06 Nov 2026 02:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:14 PM IST
पीड़िता का आरोप है कि मकान खाली करने के बाद भी आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे गालियां देता है और अश्लील बातें करता है। रास्ते में रोककर कई बार छेड़खानी भी कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर फोन पर अश्लील बातें करने, गाली-गलौज और धमकी देने के साथ रास्ते में रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसके पति सेना में नौकरी करते हैं और वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि आरोपी मोहन डागर निवासी जयपुर (राजस्थान) आए-दिन उसे और उसके बच्चों को परेशान करता है और उन्हें उठाने की धमकी देता है। बाद में आरोपी ने किराये का मकान छोड़ दिया, लेकिन सादाबाद में ही कहीं अन्य स्थान पर रहने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि मकान खाली करने के बाद भी आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे गालियां देता है और अश्लील बातें करता है। रास्ते में रोककर कई बार छेड़खानी भी कर चुका है। महिला का कहना है कि नंबर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी नए नंबरों से फोन करता है। इतना ही नहीं, फोन-पे के माध्यम से 10, 20, 50 और 100 रुपये भेजकर पैसों का लालच देने जैसी बातें भी करता है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 21 सितंबर को आरोपी काफी देर तक उसके मकान के गेट पर खड़ा रहा। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थी। इसकी जानकारी उसे मोहल्ले के लोगों से मिली। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके और बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। महिला के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी की हरकतों की शिकायत थाने में की जा चुकी है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।