फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLC Election Alternative ID Proofs

एमएलसी चुनाव: 23 अक्तूबर को मतदान, फोटो आईडी नहीं है तो ये वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर डालें वोट

Thu, 08 Oct 2026 12:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 08 Oct 2026 12:09 PM IST
सार
Register For Event

मतदान के समय मतदाता को फोटो पहचानपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि किसी निर्वाचक के पास अपना फोटो पहचानपत्र उपलब्ध नहीं है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए आयोग द्वारा मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
MLC Election Alternative ID Proofs
आधार कार्ड का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को फोटो पहचानपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि किसी निर्वाचक के पास अपना फोटो पहचानपत्र उपलब्ध नहीं है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए आयोग द्वारा मान्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सेवा पहचानपत्र, सांसदों, विधायकों और पार्षदों को जारी सरकारी पहचानपत्र आदि से मतदान किया जा सकता है। संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक जहां नियोजित हैं, उस शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचानपत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड आदि से भी मतदान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed