{"_id":"6a8aa2f9e055dd24b00a0213","slug":"report-filed-on-threat-of-making-photo-and-video-viral-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो बेटियों का तुड़वाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो बेटियों का तुड़वाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, छह पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 23 Aug 2026 01:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:07 PM IST
पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियों के रिश्ते दिल्ली और फिरोजाबाद में तय हुए थे, जिन्हें आरोपियों ने गलत आरोप लगाकर तुड़वा दिया। अब एक बेटी का रिश्ता सिकंदराराऊ में तय हुआ है और अगले माह शादी होनी है। आरोपी लड़के वालों को कथित तौर पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बेटियों के रिश्ते तुड़वाने और शादी से पहले उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पिता ने छह नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनको पीटा और आत्महत्या के लिए उकसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियों के रिश्ते दिल्ली और फिरोजाबाद में तय हुए थे, जिन्हें आरोपियों ने गलत आरोप लगाकर तुड़वा दिया। अब एक बेटी का रिश्ता सिकंदराराऊ में तय हुआ है और अगले माह शादी होनी है।
विज्ञापन
आरोप है कि सरताज उर्फ बल्लू, शाहिद, रुकैया, मुस्कान, रोशन तारा और रुखसाना लड़के वालों को कथित तौर पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। 17 अगस्त को विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन