{"_id":"6a8c329c95a3c2ec5f02283c","slug":"five-kanwariyas-injured-in-three-road-accidents-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसे, पांच कांवड़िये घायल, दो को हायर सेंटर किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसे, पांच कांवड़िये घायल, दो को हायर सेंटर किया रेफर
Mon, 24 Aug 2026 05:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:32 PM IST
हाथरस रोड, कासगंज रोड व बस्तोई के पास तीन सड़क हादसे हुए। जिसमें पांच कांवड़िये घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने के बीच रविवार रात सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में पांच कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दो को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
पहला हादसा हाथरस रोड पर हुआ। हाथरस जंक्शन निवासी राजू (28) और हर्षित (25) बाइक से गंगाजल लेने जा रहे थे। ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों घायल हो गए। एक के पैर में फ्रैक्चर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा कासगंज रोड पर हुआ। सलेमपुर निवासी विजयपाल (30) कांवड़ लेने जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा कासगंज रोड पर बस्तोई के पास हुआ। बाइक अनियंत्रित होने से दो कांवड़िये सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन