{"_id":"6aec6fc93aca5eb0a200e7b6","slug":"rmpsu-odd-semester-exams-date-sheet-out-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से होंगी शुरू, डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से होंगी शुरू, डेटशीट जारी
Thu, 05 Nov 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:30 PM IST
परीक्षा की समय सारिणी जारी होते ही महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षाओं को पूरा कराने और प्रवेश पत्र वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के स्नातक, परास्नातक, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड और एमएड विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर) की परीक्षा का अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 30 अक्तूबर को जारी किए गए अनंतिम कार्यक्रम पर छात्र-छात्राओं और प्राचार्यों से दो नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। एक ही पाली में दो पेपर फंसने या किसी प्रश्नपत्र के छूटने संबंधी आपत्तियों का परीक्षण कर उनका पूरी तरह निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार अंतिम परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिले के प्रमुख महाविद्यालयों पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी गर्ल्स पीजी कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज सहित 85 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के करीब 40 हजार से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा की समय सारिणी जारी होते ही महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षाओं को पूरा कराने और प्रवेश पत्र वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीसी बागला कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित व अंतिम परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट अथवा कॉलेज के नोटिस बोर्ड से अपने विषय व कोड के अनुसार समय सारिणी नोट कर लें। प्रवेश पत्र वितरण के लिए विश्वविद्यालय से निर्देश मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
तीन पालियों में होंगी परीक्षाएं
- प्रथम पाली : सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक (यूजी व पीजी प्रथम सेमेस्टर व बीएड)।
- द्वितीय पाली : सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (यूजी व पीजी तृतीय सेमेस्टर व एमएड)।तृतीय पाली : दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00/05:30 बजे तक (यूजी पंचम सेमेस्टर, एलएलबी व बीए-एलएलबी)।