{"_id":"6ac0a9de75f525467c0d283d","slug":"vehicle-hits-e-rickshaw-on-sikandra-rao-highway-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ सड़क हादसा: ई-रिक्शा में पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, पांच घायलों में तीन हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ सड़क हादसा: ई-रिक्शा में पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, पांच घायलों में तीन हायर सेंटर रेफर
Sat, 03 Oct 2026 12:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:38 PM IST
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अलीगढ़ हाईवे पर हुसैनपुर के पास देर रात सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मारी। ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर घायल तीन महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत अलीगढ़ हाईवे पर हुसैनपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर रात एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर बिलार की ओर जा रहा था। हुसैनपुर के पास पीछे से आए वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक तौशीन (21) निवासी मोहल्ला मटकोटा, पूजा (19), नूतन (28), कुसुमलता (40) और समीर (18) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने उपचार के बाद पूजा, नूतन और कुसुमलता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन