{"_id":"6a860882a449ff6b3d084a90","slug":"suspicion-of-holding-son-hostage-to-extract-work-fir-registered-against-three-orai-news-c-224-1-ori1005-148477-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेटे को बंधक बनाकर काम कराने की आशंका, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेटे को बंधक बनाकर काम कराने की आशंका, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव निवासी 70 वर्षीय महिला ने बेटे को बंधक बनाकर काम कराने और उसके साथ मारपीट किए जाने की आशंका जताई है। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद आटा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अकबरपुर इटौरा निवासी प्रमोद देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा संतोष गांव के जगभान के साथ पानीपूरी का काम करने के लिए तमिलनाडु गया था। महिला के अनुसार छह मई 2026 को करीब नौ बजे गांव में मौजूद जगभान, उसका चालक राहुल और विशाल को अपने साथ ले गए थे।
महिला का आरोप है कि इसके बाद दो दिन तक संतोष से फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान उसने बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा। संतोष ने फोन पर यह भी बताया कि उससे जबरन काम कराया जा रहा है। इसके बाद जब मां ने संतोष के मोबाइल पर फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और संतोष के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इससे परिजनों को संतोष के साथ अनहोनी की आशंका हुई। महिला के मुताबिक उन्होंने पहले आटा थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक जालौन को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थनापत्र भेजा। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय के आदेश पर आटा पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।