फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A bridge will be built to replace the causeway on the Duderi River.

Jhansi News: दुडेरी नदी पर रपटे की जगह बनेगा पुल

Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built to replace the causeway on the Duderi River.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम खदरका से निकली दुडेरी नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी का तेज बहाव लगातार जारी है।सुरक्षा के मद्देनजर रपटे के दोनों ओर बैरिकेडिंग आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को अफसरों ने मौका मुआयना किया।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता, सहायक अभियंता संदीप शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शंकर दयाल नामदेव व लहचूरा थाना पुलिस की टीम ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बारिश के आगामी दो महीने बीतने के तुरंत बाद रपटे की जगह पुल का निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक रपटे पर जलस्तर बढ़ा हुआ है, तब तक किसी भी जोखिम से बचने के लिए आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मौके पर लहचूरा पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति जान-जोखिम में डालकर नदी पार करने का प्रयास न करे।
विज्ञापन

इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि दुडेरी नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए पूर्व में ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जो वर्तमान में स्वीकृति के लिए लंबित है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed