फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BU refuses to provide venue for external event

Jhansi: बीयू का बाहरी कार्यक्रम के लिए जगह देने से इन्कार, समाजवादी छात्रसभा ने मांगी है जगह

Thu, 08 Oct 2026 04:41 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 08 Oct 2026 04:41 PM IST
सार
Register For Event

बीयू ने पूर्व रक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने के लिए जगह देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: BU refuses to provide venue for external event
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने पूर्व रक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने के लिए जगह देने से इन्कार कर दिया है। तर्क दिया है कि नियमित शैक्षणिक कार्य की वजह से कोई भी स्थान बाहरी कार्य के लिए खाली नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें, मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा ने विवि में श्रद्धांजलि कार्यक्रम 10 अक्तूबर को कराने की मांग की थी। विवि प्रशासन के इनकार पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। जिस पर बीयू प्रशासन ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। दोपहर करीब तीन बजे कुलसचिव से समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी, महानगर अध्यक्ष अनिरुद्ध नायक, आशीष पटेल, विश्वप्रताप यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नितेश यादव, हर्ष वर्धन ने वार्ता की। इस दौरान नवाबाद थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बीयू प्रशासन ने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के लिए जगह देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही विवि चौकी प्रभारी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनीत कुमार की तरफ से पुलिस को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए नियमित शैक्षणिक कार्य एवं पठन-पाठन चल रहा है। जिससे परिसर में कोई भी स्थान किसी भी बाहरी कार्यक्रम के लिए रिक्त नहीं है। यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2025 में इसी प्रकार का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें विवि के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों और बाहरी व्यक्तियों ने विवि के सुरक्षाकर्मियों के बीच वाद-विवाद हुआ था। जिससे परिसर में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था प्रभावित हुई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परिसर में शांति बनाए रखने के लिए अपेक्षित सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed