फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video showing five people before they drowned in river in Jhansi

नदी में डूबने से पांच की मौत: सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा

Fri, 02 Oct 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 11:02 PM IST
सार
Register For Event

इस वीडियो में हादसे का शिकार हुए लोग नदी के पानी में पूरी बेफिक्र, हंसते-खेलते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सभी लोग नदी के पानी में आनंद ले रहे हैं और किसी को भी इस बात का जरा भी अभास नहीं था कि कुछ ही पलों में यह हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।

विज्ञापन
Video showing five people before they drowned in river in Jhansi
नदी में डूबे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में हुए उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बेफिक्र हंस खेल रहा था परिवार
सामने आए इस वीडियो में हादसे का शिकार हुए लोग नदी के पानी में पूरी बेफिक्र, हंसते-खेलते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सभी लोग नदी के पानी में आनंद ले रहे हैं और किसी को भी इस बात का जरा भी अभास नहीं था कि कुछ ही पलों में यह हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह वही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था जब देवरी सिंहपुरा में अनूप तिवारी के ताऊ के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद परिवार के कुछ सदस्य सुखनई नदी पर चैक डैम के पास तिलांजलि देने और स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक एक सदस्य का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों लोग गहरे पानी की चपेट में आ गए।   

विज्ञापन

चट्टानें होने के कारण संभल नहीं पाए
चैक डैम के पास पानी के भीतर चट्टानें होने के कारण वे संभल नहीं पाए और दर्दनाक तरीके से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से भले ही शवों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया था।   

वीडियो ने किया आंखें नम
अब हादसे से ठीक पहले का यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके की आंखें एक बार फिर नम हो गई हैं। यह वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है कि पल भर में जिंदगी कितनी बदल सकती है। परिवार के उन हंसते-मुस्कुराते चेहरों को इस तरह वीडियो में देखना हर किसी के दिल को झकझोर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed