{"_id":"6a8760aa055e47210706822c","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-on-highway-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11476-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर थाना पूंछ क्षेत्र के सेसा में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दरम्यान सड़क के गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला हादसे का शिकार हो गई।
भांडेर निवासी जुबेदा (53) अपनी पति इस्माइल खान के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन 11 बजे जुबेदा अपने पति के साथ बाइक से एट की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान ग्राम सेसा के पास खनिज बैरियर के समीप सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी जुबेदा सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से जुबेदा को आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. जिया जफर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें कि मृतका के पांच बेटे हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
0000
जानलेवा साबित हो रहे हैं गड्ढे
झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ और सेसा में सड़क पर गई जगह गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से यह नजर नहीं आते हैं, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। खासतौर पर दुपहिया वाहनों के लिए ये गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।